जापान : वोट खरीदने का बड़ा अपराध, अदालत ने ठहराया पूर्व न्यायमंत्री की पत्नी को दोषी

By: Ankur Fri, 22 Jan 2021 5:54:55

जापान : वोट खरीदने का बड़ा अपराध, अदालत ने ठहराया पूर्व न्यायमंत्री की पत्नी को दोषी

लोकतंत्र में मतदाता सबसे उपार माना जाता हैं जिसके मत को खरीदना बड़ा अपराध हैं। इसका एक मामला सामने आया था जापान में जहां कोर्ट ने जापान के पूर्व न्याय मंत्री कात्सयुकी कवाई की पत्नी अनरी कवाई को वोट खरीदने के मामले में टोक्यो जिला अदालत ने दोषी ठहरा दिया है। अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि अनरी को को इस मामले में एक साल चार महीने की जेल की सजा सुनाई जाती है और पांच साल के लिए निलंबित किया जाता है।

पिछले साल अनरी को संसद के उच्च सदन में सीट हासिल करवाने के लिए पैसे देने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार किया गया था। कात्सयुकी का मामला ट्रायल में है और इन्हें प्रधानमंत्री योशिदि सुगा और पूर्व शिंजो आबे का करीबी माना जाता है। अनरी पर आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2019 में पांच लोगों को करीब 13 लाख रुपये की रकम सीट जीतने के लिए दी थी।

इसी तरह कात्सयुकी पर 103 लोगों को 27.31 मिलियन येन राशि बांटने का आरोप था। गिरफ्तारी के दौरान कात्सयुकी ने इस आरोप को झूठा बताया था जबकि अनरी ने अपने वकील की सलाह के बाद भी आरोपों को इनकार करने से मना कर दिया था।

ये भी पढ़े :

# 10 लाख टीके की मदद पर भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले ओली कर रहे मोदी की तारीफ

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com